शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त निकाय केवी कोड: 1098, सीबीएसई संबद्धता संख्या: 1000033, सीबीएसई स्कूल कोड: 54076, यूडीआईएसई कोड: 23430304611
    बंद करना

    नवप्रवर्तन

    2026-2027

    • विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों एवं प्रायोगिक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाता है।

    • NCSE / विज्ञान प्रदर्शनी / जिज्ञासा / इंस्पायर्ड अवार्ड / RSVP / NSM आदि कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाती है।

    • अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्गों में विद्यार्थियों द्वारा 34 पदक प्राप्त किए गए।

      • स्वर्ण पदक: 11

      • रजत पदक: 17

      • कांस्य पदक: 06

      • कुल पदक: 34

    • विद्यालय स्तर पर विज्ञान प्रश्नोत्तरी एवं विज्ञान ओलंपियाड का आयोजन किया जाता है।

    • प्रभावी शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के लिए विभिन्न उपयोगी मॉडल तैयार किए जाते हैं।

    • प्रयोगशालाओं में प्रायोगिक कार्यों एवं विभिन्न गतिविधियों के प्रदर्शन हेतु इंटरैक्टिव बोर्ड स्थापित किए गए हैं।

    • विद्यार्थियों को वैज्ञानिक प्रक्रियाओं एवं प्रौद्योगिकी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से औद्योगिक संस्थानों एवं विज्ञान प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराया जाता है।

    • विद्यार्थियों के अधिगम परिणामों (Learning Outcomes) पर विशेष ध्यान देते हुए वर्चुअल विद्यालय निरीक्षण को भी प्रोत्साहित किया जाता है।

    • विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उचित मंच एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।

    • विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने तथा उन्हें अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

    ड्रोन डेमो – अटल टिंकरिंग लैब (ATL),केंद्रीय विद्यालय बडकुही

    केंद्रीय विद्यालय बडकुही के छात्रों द्वारा स्वनिर्मित ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। छात्रों ने ड्रोन को फ्रेम, चार मोटर, प्रोपेलर, इलेक्ट्रॉनिक स्पीड कंट्रोलर, बैटरी और फ्लाइट कंट्रोलर जैसे घटकों को जोड़कर तैयार किया। वायरिंग एवं प्रोग्रामिंग के माध्यम से मोटरों को नियंत्रित किया गया। इस गतिविधि से छात्रों में वैज्ञानिक सोच, तकनीकी कौशल और नवाचार की भावना विकसित हुई।