केंद्रीय विद्यालय बडकुही (WCL), केंद्रीय विद्यालय संगठन, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त शैक्षणिक संस्था है। इसकी स्थापना वर्ष 1984 में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL), पेंच क्षेत्र के अंतर्गत एक परियोजना विद्यालय के रूप में की गई थी। विद्यालय ने प्रारंभ में चांदमेटा स्थित पुराने भवन से अपनी शैक्षणिक गतिविधियाँ शुरू कीं तथा वर्ष 1989 में अपने वर्तमान/नवीन भवन, बरकुही में स्थानांतरित हुआ।
इस विद्यालय की स्थापना WCL के कर्मचारियों एवं केंद्रीय विद्यालय प्रणाली के अंतर्गत पात्र अन्य वर्गों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से की गई थी। विद्यालय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), नई दिल्ली से संबद्ध है तथा प्राथमिक स्तर से लेकर कक्षा XII तक शिक्षा प्रदान करता है।
स्थान: केंद्रीय विद्यालय बडकुही (WCL), चांदमेटा, पोस्ट-चांदमेटा, तहसील परासिया, जिला छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश – 480447।